Friday, May 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है फैसलातमिलनाडु: चेंगलपट्टू में बस और लॉरी की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 15 घायलनोएडा: तेज रफ्तार BMW कार ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायलAAP विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में उनके घर पहुंची नोएडा पुलिस 140 सीटों के लिए भी तरसेगी भारतीय जनता पार्टी- अखिलेश यादवप्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालकाला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिलटोक्यो ओलंपिक के बाद पहली बार नेशनल खेलेंगे नीरज चोपड़ा
Haryana

आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा

April 22, 2024 06:24 PM
शिरोमणी अकाली दल (शिअद) आगामी लोकसभा चुनावों में पूरे हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के उम्मीदवारों का समर्थन करेगा।
 
 
 
इस संबंध में निर्णय वरिष्ठ अकाली नेता और पार्टी के हरियाण इंचार्ज सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में हुई पार्टी की हरियाणा इकाई की मीटिंग  में लिया गया। इस अवसर पर अकाली दल की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा भी मौजूद थे।
 
 
 
यहां पार्टी के मुख्य कार्यालय में आयोजित मीटिंग में इनेलो के जनरल सचिव अभय चैटाला भी शामिल हुए और उन्होने संसदीय चुनावों में इनेलो को पूरा समर्थन देने के लिए हरियाणा इकाई का धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि इनेलो और अकाली दल पारंपरिक गठबंधन सहयोगी है और आगामी चुनावों में उनकी एकता से इनेलो को विजयी जोने में सहायता मिलेगी।  उन्होने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे क्षेत्रीय पार्टियों को हाशिए पर डालने और यहां तक कि उन्हे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होने कहा,‘‘ केवल क्षेत्रीय पार्टी की क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है , और मुझे विश्वास है कि इनेलो और अकाली दल के हाथ मिलाने से हरियाणा के लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगीं।’’
 
 
 
 इस अवसर पर बोलते हुए सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा,‘‘ पार्टी ने हरियाणा में अपने कैडर से फीडबैक लिया और इस बारे में व्यापक विचार है कि अकाली दल को इनेलो का समर्थन करना चाहिए, जो अकेले किसानों, खेत मजदूरों के साथ-साथ गरीबों और दलितों के समर्थन में खड़ा है।’’  उन्होने कहा कि पार्टी जल्द ही अपनी हरियाणा टीम को मैदान में उतारेगी और उन्हे इनेलो का समर्थन करने के लिए विशिष्ट जिम्मेदारियां देगी। उन्होने यह भी खुलासा किया कि हरियाणा इकाई ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है।
 
 
 
इस मीटिंग में अन्य वरिष्ठ नेताओं में एस.जी.पी.सी मैंबर बलदेव  सिंह कायमपुर, हरभजन सिंह मसाना, जगसीर सिंह मांगेआना और पूर्व एस.जी.पी.सी सदस्य गुरदीप सिंह भानो खेड़ी भी उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
काला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिल
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक हरियाणा में गत चार माह में बढ़े 3 लाख 53 हज़ार से अधिक मतदाता
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित
अम्बाला:पी. के आर जैन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के आयोजन के उपलक्ष में प्रेप सैक्शन के छात्रों की माताओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हरियाणा के कुरूक्षेत्र में प्रचार करेंगे शोधार्थी अपने शोध के विषय और क्षेत्र बारे गहरी समझ विकसित करें : कुलपति चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने के साथ विकास की गति तय करने का चुनाव : नायब सैनी कांग्रेस बापू-बेटा की पार्टी, कांग्रेस राज में खुलेआम नौकरियों की बोलियां लगती थी : मनोहर लाल