Sunday, September 29, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के हरियाणा पर्यटन पर किया हमला,हरियाणा आने पर हरियाणा के युवाओं के सवाल दें राहुल गांधी वन नेशन, वन इलेक्शन पर तीन बिल लाएगी सरकार, इनमें से दो संविधान संशोधन बिल होंगे- सूत्रहरियाणा: बीजेपी ने 8 नेताओं को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से एक्शनविधानसभा आम चुनावों के लिए बनाये गए हैं 20,632 मतदान केंद्र, 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापितकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा हरियाणा के बादशाहपुर, नांगल चौधरी एवं इंद्री विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदुकांग्रेस भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है, इसलिए बार-बार घोषणा पत्र जारी कर रही है : नायब सैनीगुंडाराज और क्षेत्रवाद हैं कांग्रेस शासन की पहचान, भर्ती रोको गैंग बनाकर कांग्रेस ने युवाओं की भर्ती में लगाई अड़चनें : शेखावतजम्मू-कश्मीर चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन
 
Haryana

कांग्रेस भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है, इसलिए बार-बार घोषणा पत्र जारी कर रही है : नायब सैनी

September 29, 2024 04:57 PM

थानेसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है। कांग्रेस अपने एक घोषणा पत्र भी नहीं टिकी रही है और बार-2 घोषणा पत्र जारी कर रही है। कांग्रेस नए-नए झूठ और षडयंत्र जनता के सामने लेकर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस की सोच में अंतर बताते हुए सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार मेरिट के आधार पर प्रदेश के युवाओं को 2 लाख नौकरियां देना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ हुड्डा बापू-बेटे और उनके हिस्सेदार अपने घरवालों और रिश्तेदारों को नौकरियां देना चाहते हैं।
रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी थानेसर विधानसभा क्षेत्र के खेडी मारकंडा स्थित अंबेडकर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उमड़ी भीड़ ने भारत माता की जय और भाजपा के जयघोष से नायब सैनी का स्वागत किया। जनसभा में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा प्रदेश के युवाओं की नौकरियां छीनकर सबसे बड़ा पाप किया है। हुड्ड बापू-बेटा जब 10 साल तक राज में थे तब उन्होंने न तो युवाओं को नौकरी दी और अगर किसी को नौकरी दी भी तो वो केवल खर्ची-पर्ची वालों को ही दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद युवाओं को जब मेरिट पर नौकरियां देनी शुरू की गई तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ शुरू हो गए। कांग्रेस ने अघोषित तौर पर पार्टी के अंदर एक भर्ती रोको प्रकोष्ठ बनाया जो आगे चलकर भर्ती रोको गैंग के तौर पर कुख्यात हुआ। इस भर्ती रोको गैंग ने कानूनी दांव-पेंच अपनाकर युवाओं की नौकरियां को अटकाने और भटकाने का काम किया। इस भर्ती रोको गैंग का सिर्फ एक ही लक्ष्य था कि किसी भी तरह हरियाणा में योग्यता के आधार पर भर्तियां ना हो पाएं। इस गैंग के कारनामों की वजह से पता नहीं कितने युवाओं के सपने धरे के धरे रह गए और नतीजा यह निकला कि सरकारी नौकरी करने की उनकी उम्र निकल गई। फिर भी कांग्रेस पार्टी ने एक कुंठित और पराजित राजनीतिक दल की तरह इन युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इस भर्ती रोको गैंग से संघर्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1 लाख 46 हजार युवाओं को योग्यता पर नौकरी देने का काम किया। वहीं, जब 25 हजार नौकरियां युवाओं को मिलने ही वाली थी तो ये कांग्रेस का नेता और राहुल गांधी के सलाहकार जयराम रमेश चुनाव आयोग चले गए और सारी भर्तियां रूकवा दी। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी की मंशा यही है कि वह इस प्रकार से किसी को नौकरियां नहीं करने देंगे।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट शब्दों में कह रही है  कि अगर गलती से भी वे सत्ता में आ गई तो सरकारी नौकरियों में बंदरबांट करेगी। वहीं, सीएलयू गैंग के हिस्सेदार चाहे वो नीरज शर्मा हो या शमशेर गोगी हो या कुलदीप शर्मा हो या चाणक्य पंडित हो, कोई 50 वोटों के बदले नौकरी बेच रहे हैं तो कोई खुला ऐलान कर रहा है कि पर्चे से नौकरी दूंगा और अपना घर भरूंगा। लेकिन वो ये नहीं जानते कि अब हरियाणा का स्वाभिमानी युवा जाग चुका है और हरियाणा के स्वाभिमानी युवा कांग्रेस के इन खतरनाक इरादों को कभी पूरा नहीं होने देगा।
सीएम सैनी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में पिछले 10 वर्षों में बिना पर्ची और बिना खर्ची मेरिट के आधार पर अनेक युवाओं को नौकरी मिली है और ऐसी ही अन्य नीतियों और योजनाओं का बड़ा फायदा थानेसर विधानसभा इलाके को भी हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस का असली मुखौटा आ चुका है और प्रदेश की जनता आने वाली 5 अक्टूबर को कांग्रेस के हर झूठ का पर्दाफाश कर देगी और इस परिवारवादी कांग्रेस को घर पर बैठाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा के पक्ष में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मांगा और वोटों की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि  5 अक्तूबर को प्रचंड मतों से भाजपा को जीत दिलानी है और कांग्रेस पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाते हुए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। इस अवसर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता, समर्थक और सैंकडों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बॉक्सः

सीएम सैनी ने 56 दिन में 126 फैसले जनहित में लिए और धरातल पर उतारा : सुभाष सुधा

थानेसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने भी सभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि थानेसर की जनता ने हमेशा से ही भाजपा को अपना प्यार और विश्वास दिया है जो आगे भी इसी प्रकार बरकरार रहेगा। सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जैसा मुख्यमंत्री प्रदेश को पहले कभी नहीं मिला जिन्होंने केवल 56 दिन के कार्य के दौरान जनहित में 126 फैसले लिए और उन्हें धरातल पर उतारा। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को कमल खिलाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथ मजबूत कर उन्हें प्रदेश का सीएम बनाना है। ताकि हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू सके। सुभाष सुधा ने भाजपा की दूरदर्शी और विकासोन्मुख नीतियों और योजनाओं को प्रस्तुत किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के हरियाणा पर्यटन पर किया हमला,हरियाणा आने पर हरियाणा के युवाओं के सवाल दें राहुल गांधी
हरियाणा: बीजेपी ने 8 नेताओं को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से एक्शन विधानसभा आम चुनावों के लिए बनाये गए हैं 20,632 मतदान केंद्र, 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा हरियाणा के बादशाहपुर, नांगल चौधरी एवं इंद्री विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
गुंडाराज और क्षेत्रवाद हैं कांग्रेस शासन की पहचान, भर्ती रोको गैंग बनाकर कांग्रेस ने युवाओं की भर्ती में लगाई अड़चनें : शेखावत
कांग्रेस राज में गोहाना से मिर्चपुर तक दलितों पर अत्याचार हरियाणा के लोग कभी नहीं भूलेंगे : पीएम मोदी
भाजपा की सरकार से हरियाणा में विकास की गंगा बहेगी - राजनाथ सिंह
बैकफुट पर आई कांग्रेस को दोबारा जारी करना पड़ा विस्तृत घोषणा पत्र
केन्द्रीय वि‌द्यालय हिसार छावनी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन
हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) झूठ का पुलिंदा है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज