Tuesday, April 16, 2024
Follow us on
Dharam Karam

HOLI--ऊंचाई और गहराई का संगम कर लो, होली आयी है, उल्लास से जीवन भर लो

March 24, 2016 09:09 PM


रंग बिना रास अधूरा, रास बिना हास अधूरा, होली रंग, रास, हास, परिहास का त्यौहार
होली रंगों का त्यौहार, होली के रंग कुछ कहते हैं
आकाश में फैला नीला रंग कहे, जीवन में ऊंचाई भर लो,
सागर का नीला रंग कहे, जीवन में गहराई भर लो,
ऊंचाई और गहराई का संगम कर लो, होली आयी है, उल्लास से जीवन भर लो।
खून का लाल रंग या नवेली दुल्हन के जोड़े का लाल रंग कहे जीवन में सचेतनता भर लो,
जीवन्ता, सतर्कता भर लो, होली आयी है, उमंग से जीवन भर लो।
हरा रंग हरियाली का, समृद्धि और खुशहाली का चंहु और फैली संपन्नता का,
कहीं भी न रहे विपन्नता का, हरा रंग कहे दे चुनौती अभावों, कुप्रभावों व
दुष्प्रभावों का, होली आयी है, समग्रता से जीवन भर लो।
सफेद रंग कहे, जीवन में सच्चाई और पावनता भर लो, सफाई और कोयलता भर लो,
तप त्याग का जीवन जी लो, होली आयी है, मुदिता से जीवन भर लो।
काला रंग काली घटाओं का, नीर से भरे बादलों का, सबको अपने में समाने का,
काले रंग में खो जाते सारे रंगभेद, आओ सब मिलकर एक होले छोड़ असंहिष्णुता
भेदभाव, शांति से जीवन भर लो, होली आयी है, खुशियों से जीवन भर लो।
रंग खेलो विभोर होकर, अर्थ समझकर,
जीवन को सार्थक कर लो, होली आयी है, हुल्लास से जीवन भर लो।
डा० क कली

Have something to say? Post your comment
 
More Dharam Karam News
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी, रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से चालू केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे दूरदर्शन पर रामलला का होगा दिव्य दर्शन, हर रोज सुबह 6.30 बजे नित्य आरती का होगा लाइव प्रसारण
श्री गुरु रविदास जयंती पर विशेष
अयोध्या में दर्शन की व्यवस्था खुद देख रहे डीजी प्रशांत कुमार अयोध्या में रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले CM योगी- सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ अयोध्या: आरती के समय 30 कलाकार अलग-अलग भारतीय वाद्य यंत्रों का वादन करेंगे आज बंद हो जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, विशेष पूजा होगी संपन्न