Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लालकालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैलीपलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदातामानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवाहमारा मिशन संसद में जाकर लोगों के मुद्दों को उठाना है- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जारी किया मेनिफेस्टोपंजाब: सुनीता केजरीवाल ने AAP के लोकसभा प्रत्याशियों से की मुलाकातविक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्तपीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...'
Health

मां का दूध बच्चे का सर्वोत्तम आहार है: चंचल ढ़लवाल

December 24, 2013 04:52 PM

गन्नौर:मंगलवार को सर्वोत्तम माता पुरस्कार समारोह  का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग गन्नौर कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी चंचल ढलवाल की अध्यक्षता में किया गया। ब्लाक स्तरीय सर्वश्रेष्ठ माता प्रतियोगिता में कुराड़ गांव की प्रीती ने प्रथम स्थान, दतौली गांव की सीमा ने द्वितीय व भिगान गांव की सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चंचल ढलवाल ने डब्ल्यू.सी.डी.पी.ओ. उर्मिल व सुपरवाईजर बिमला राठी के सहयोग से विजयी माताओं को क्रमश: 1000, 750 व 500 रूपए की नकद राशी व पुरस्कार देकर स मानित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ढ़लवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे शिशु को पहले 6 महीने तक  केवल स्तनपान ही करवाएं। अगले 6 महीने तक स्तनपान के साथ साथ कुछ ठोस पदार्थ दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्तनपान शिशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ माताओं को भी विभिन्न बिमारियों से बचाता है। बच्चे केे जन्म के बाद महिलाओं में होने वाली वजन बढऩे की बिमारी, स्तन कैंसर व ऑस्टियोपोरोसिस नामक बिमारी का खतरा ाी स्तनपान कराने से घट जाता है। उन्होंने बताया कि मां का दूध बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। मां का दूध स्वस्थ वृद्धि व मानसिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक होता है। उर्मिल ने गर्भवती महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी अस्पताल में नियमित रूप से जांच अवश्य करवाएं। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर  आदि मौजूद थी।

Have something to say? Post your comment