COURTESY DAINIK BHASKAR JUNE 3
चूरू 48.90 राजस्थान का शहर तीसरे दिन भी देश में सबसे गर्म
जयपुर में पारा 45.5 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन
कोटा व जोधपुर में तेज गर्मी से दो की मौत
भास्कर न्यूज | जयपुर
प्रदेश 50 डिग्री ताप के अासपास पिछले तीन दिन से तप रहा है। चूरू 48.9 डिग्री के साथ रविवार काे देश में दूसरे दिन सबसे गर्म शहर रहा। यह लगातार तीसरा दिन रहा, जब प्रदेश का काेई शहर देश में सबसे गर्म रहा। इससे पहले शनिवार काे 50.8 डिग्री पारे के साथ चूरू ही तथा शुक्रवार काे 49.6 डिग्री पारे के साथ श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म रहा था।
इस बीच, प्रदेश के 15 शहराें में पारा 45 डिग्री से अधिक बना हुअा है। लू का सिलसिला भी जारी है। रविवार को जयपुर ने भी रिकाॅर्ड बनाया। यहां लगातार दूसरे दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार काे यहां पारा 45.5 डिग्री रहा, जबकि शनिवार काे 45.2 डिग्री था। श्रीगंगानगर में पारा 48.6 डिग्री अाैर बीकानेर में 48.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। कोटा के रामगंजमंडी में 55 वर्षीय कौशल्या बाई तथा जोधपुर में कांस्टेबल लीलाधर मीणा की तेज गर्मी के कारण मौत हो गई।
प्रदेश में तेज गर्मी से तालाब व झीलों का पानी कम होने लगा है।