Friday, March 29, 2024
Follow us on
Rajasthan

50 डिग्री टाॅर्चर राजस्थान के इतिहास में दूसरी बार, चूरू में पहली बार पारा इस स्तर पर

June 02, 2019 05:15 AM

COURTESY DAINIK BHASKAR JUNE 2

डिग्री टाॅर्चर
राजस्थान के इतिहास में दूसरी बार, चूरू में पहली बार पारा इस स्तर पर

भास्कर न्यूज | प्रदेश के विभिन्न अंचलाें से
प्रदेश में पारे ने इस सीजन में 50 डिग्री पर टाॅर्चर करने की शुरुअात कर दी। शनिवार काे चूरू में पारे ने 3.3 डिग्री का उबाल भरा अाैर 50.8 डिग्री पर पहुंच गया। जैसलमेर के रामगढ़ में भी 50 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के इतिहास में दूसरी बार अाैर चूरू के इतिहास में पहली बार पारा इस स्तर पर पहुंचा है। प्रदेश में 2016 में जाेधपुर के फलाेदी में तापमान ने 51 डिग्री काे छू लिया था। इससे पहले 1956 में फलाेदी में ही पारा 50.5 डिग्री रहा था। माैसम विभाग के पास चूरू के 1981 के बाद के अांकड़े हैं। इनमें 2016 में 19 मई काे पारा 50.2 डिग्री रहा था, लेकिन पहली बार 50.8 पर अब पहुंचा है। इसी के साथ देश में चूरू सबसे गर्म शहर रहा, जबकि दुनिया में तीसरे नंबर पर रहा। इस बीच, गर्मी से सीकर में किसान हनुमान और बांसवाड़ा में मनरेगा मजदूर लक्ष्मण की मौत हो गई। राजसमंद, उदयपुर, अलवर में बूंदाबांदी हुई।
चूरू में पारा 50° से ऊपर जाते ही प्रशासन सतर्क हो गया। सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया।
दुनिया के टॉप-12 गर्म शहरों में प्रदेश के 6, चूरू तीसरा, देश का सबसे गर्म भी
शहर तापमान (डिग्री से.)
1. बेनिना (लिबिया) 51.9
2. जैकबाबाद (पाकिस्तान) 51.1
3. चूरू (भारत) 50.8
4. रामगढ़ (भारत) 50
5. श्रीगंगानगर (भारत) 49.6
6. बहावलपुर (पाकिस्तान) 48.5
प्रदेश के 25 शहराें में रेड अलर्ट जारी : श्रीगंगानगर, पाली, नागाैर, जाेधपुर, जालाैर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, टाेंक, सवाईमाधाेपुर, काेटा, कराैली, झुंझुनूं, झालावाड़, जयपुर, धाैलपुर, दाैसा, चित्ताैड़गढ़, बूंदी, अजमेर, अलवर, बारां व भरतपुर के लिए रेड अलर्ट जारी। इसके तहत सड़काें पर छिड़काव, अस्पतालाें में बैड व दवाअाें की पुख्ता व्यवस्था, पानी की किल्लत अाैर अागजनी की घटनाअाें से निपटने के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहना हाेता है।
गर्मी से सीकर व बांसवाड़ा में किसान सहित दो की मौत
चूरू
50.8°
शहर तापमान
7. बांदा (भारत) 48.4
8. रोहरी (पाकिस्तान) 48.1
9. सीबी (पाकिस्तान) 48.1
10. बीकानेर (भारत) 47.9
11. पिलानी (भारत) 47.6
12. जैसलमेर (भारत) 47.2
रामगढ़
50°
अगले 48 घंटे
माैसम विभाग ने आशंका जताई है कि जून के पहले हफ्ते में भी गर्मी का दौर जारी रह सकता है। तापमान में अाैर बढ़ोतरी होगी। धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
गंगानगर
49°
देश भी गर्मी से बेहाल
145 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक
देश के दो तिहाई हिस्से में लू का कहर। दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ समेत 145 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा।
अधिकांश जगह औसत तापमान 5 से 7 डिग्री ज्यादा रहा। दिल्ली में पारा 46.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6° ज्यादा है।
शिमला, मसूरी, दार्जिलिंग जैसे हिल्स स्टेशन में भी यही ट्रेंड। यहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।
16 राज्याें में लू को लेकर रेड अलर्ट।
: मानसून के 6 जून को केरल में पहुंचने की उम्मीद है।
बीकानेर
47.9°

Have something to say? Post your comment
 
More Rajasthan News
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राज्यसभा के नामांकन के लिए जयपुर रवाना हुईं राजस्थान के कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर किया सुसाइड राजस्थान: पूर्व मंत्री महेश जोशी के आधा दर्जन ठिकानों पर ED की छापेमारी राजस्थान उपचुनाव: करणपुर सीट से बीजेपी की हार, कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह जीते जयपुर: प्रेमचंद बैरबा आज लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ, सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर जाएंगे, नए CM के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में होंगे शामिल राजस्थान में भी दो होंगे डिप्टी सीएम, दीया सिंह और प्रेमचंद बैरवां को मिली जिम्मेदारी
जयपुर - राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी बोलीं-हत्या के पीछे मेरी कोई भूमिका नहीं राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रभान सिंह आक्या ने जीता चुनाव