Friday, March 29, 2024
Follow us on
Rajasthan

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी : 85 साल में पहली बार गंगानगर में पारा 49.6 डिग्री पर

June 01, 2019 04:59 AM

COURTESY DAINIK BHASKAR JUNE1

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी : 85 साल में पहली बार गंगानगर में पारा 49.6 डिग्री पर
चूरू में भी पारा 48 पार, जयपुर में दिन का पारा 44.2 और रात का 33.1 डिग्री रहा

जयपुर | प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ गर्मी जारी है। श्रीगंगानगर में पारा 85 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 49.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर भी रहा। यहां इससे पहले वर्ष 1934 के जून माह में पारा 50 डिग्री रहा था। हालांकि, मई माह में पहली बार पारे ने इस स्तर काे छुआ है। चूरू में भी तापमान बढ़कर 48.5 डिग्री दर्ज हुअा।
जयपुर में भी दिन का पारा 44.2 डिग्री और रात का पारा 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में रातें भी गर्म हो गई हैं। फलोदी में बीती रात का पारा 36.2 डिग्री रिकार्ड हुअा। यह प्रदेश के शहराें में सबसे गर्म रात रही।
श्रीगंगानगर | नेशनल हाइवे पर कालूवाला बाइपास के पास डामर पिघलने लगा।
दिन का तापमान
श्रीगंगानगर 49.6
चूरू 48.5
बीकानेर 46.6
जैसलमेर 46.5
जाेधपुर 44.7
जयपुर 44.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस)
दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान
अल-नीनाे के असर से उत्तर व दक्षिण भारत के राज्याें में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। माैसम विभाग ने शुक्रवार काे जारी पूर्वानुमान में यह जानकारी दी है।
अगले 48 घंटे : माैसम विभाग ने प्रदेश में भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। प्रदेश के दाे दर्जन शहराें में लू का असर रहेगा।

Have something to say? Post your comment
 
More Rajasthan News
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राज्यसभा के नामांकन के लिए जयपुर रवाना हुईं राजस्थान के कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर किया सुसाइड राजस्थान: पूर्व मंत्री महेश जोशी के आधा दर्जन ठिकानों पर ED की छापेमारी राजस्थान उपचुनाव: करणपुर सीट से बीजेपी की हार, कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह जीते जयपुर: प्रेमचंद बैरबा आज लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ, सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर जाएंगे, नए CM के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में होंगे शामिल राजस्थान में भी दो होंगे डिप्टी सीएम, दीया सिंह और प्रेमचंद बैरवां को मिली जिम्मेदारी
जयपुर - राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी बोलीं-हत्या के पीछे मेरी कोई भूमिका नहीं राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रभान सिंह आक्या ने जीता चुनाव