COURTESY DAINIK BHASKAR MAY 31
गजेंद्र सिंह एकमात्र कैबिनेट मंत्री, सीएम के बेटे को हराने का तोहफा
राजस्थान से 3 मंत्री, दो को दोहराया, पिछली बार मोदी के साथ एक मंत्री ने शपथ ली थी, बाद में अलग-अलग चरणों में 7 हुए, आखिर में 5 थे
कैलाश चौधरी नया चेहरा, मेघवाल पहले भी राज्यमंत्री रह चुके
राजस्थान से माेदी मंत्रिमंडल में तीन सांसदाें काे मंत्री बनाया गया है। इनमें जाेधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुन मेघवाल अाैर बाड़मेर से सांसद कैलाश चाैधरी शामिल है। गजेंद्र सिंह व मेघवाल पिछली माेदी सरकार में भी मंत्री थे। पिछली माेदी सरकार में राजस्थान से पहले एक ही मंत्री बनाया गया था। बाद में अलग-अलग चरण में 7 मंत्री बनाए गए थे। 2019 के लाेकसभा चुनाव के समय राजस्थान से 5 मंत्री थे। इनमें कैबिनेट एक भी नहीं था। इस बार सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव को जोधपुर में 2.7 लाख वोटों से हराने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत को माेदी सरकार में कैबिनेट मंत्री का तोहफा मिला है। गजेंद्र राजस्थान से एकमात्र कैबिनेट मंत्री बने हैं।
गजेंद्रसिंह
(जोधपुर सांसद)
पहले : पहले कृषि राज्यमंत्री थे।
अब : कैबिनेट मंत्री
मंत्री पद इसलिए: सीएम गहलोत के बेटे वैभव को 2.7 लाख वोटों से हराया। पिछली मोदी सरकार में काम का अनुभव।
कैलाश चौधरी
(बाड़मेर सांसद)
नया चेहरा : पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए।
मंत्री पद इसलिए:
पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत के बेटे मानवेंद्र काे हराया। जाट प्रतिनिधित्व के ताैर पर राज्यमंत्री बने।
अर्जुन मेघवाल
(बीकानेर सांसद)
पहले : वित्त राज्यमंत्री रह चुके।
अब :राज्यमंत्री ही।
क्यों बनाया : पिछली मोदी सरकार में काम करने का अनुभव। उस समय अच्छा प्रदर्शन किया था।