Thursday, April 25, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
EC ने दिल्ली मेयर चुनाव को दी हरी झंडी, 26 अप्रैल को होगा मतदानशेनझोउ-18 क्रू को आज अंतरिक्ष स्टेशन पर लॉन्च करेगा चीनअमित शाह आज हैदराबाद की जहीराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को करेंगे संबोधितराहुल गांधी 1 मई को अमेठी से कर सकते हैं नामांकनदिल्ली: मुख्यमंत्री सैनी कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात को पहुंचे कुलदीप बिश्नोई की आवाज पर हो रही है मुलाकात हिसार लोकसभा समेत चुनाव पर हो रही चर्चा कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भी मौजूदप्रधानमंत्री मोदी ने सीएम मोहन यादव के साथ भोपाल में किया रोड शोसलमान खान फायरिंग केस: दिल्ली क्राइम ब्रांच मुंबई पहुंची, आरोपियों से करेगी पूछताछकांग्रेस ने ओवैसी के खिलाफ उतारा उम्मीदवार, मोहम्मद वलीउल्लाह हैदराबाद से लड़ेंगे चुनाव
Entertainment

इस वर्ष प्रियंका नौ फिल्में बना रहीं, किताब लिख रहीं इसलिए प्रियंका टॉप-50 महिलाओं में

March 24, 2019 06:00 AM

COURTESY DAINIK BHASKAR MARCH 24

इस वर्ष प्रियंका नौ फिल्में बना रहीं, किताब लिख रहीं
इसलिए प्रियंका टॉप-50 महिलाओं में

ये इस साल 9 फिल्मों को प्रोड्यूज़ कर रही हैं। एक किताब लिख रही हैं। दो बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। दो कंपनियों में पैसा लगाया है, उस पर भी निगाह रखेंगी। कई ब्रैंड के विज्ञापन भी शूट करने हैं। यूनीसेफ की एम्बेसडर हैं, तो कई यात्राएं भी करेंगी। यहां बात हो रही है बॉलीवुड में शिखर छूने के बाद हॉलीवुड की ए-लिस्ट सितारा बन रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की। हाल ही में उन्हें मनोरंजन जगत की 50 टॉप महिलाओं में शामिल किया गया है। फिल्मों के अलावा अब प्रियंका खुद को एक आंत्रप्रेन्योर के तौर पर भी तैयार कर रही हैं। प्रियंका ने कुछ माह पहले ही बम्बल एप में निवेश किया है।
शेष | पेज 8 पर
यह एक डेटिंग एप है जिसे मशहूर डेटिंग एप टिंडर की सहसंस्थापक विटनी वोल्फ हर्ड ने टिंडर छोड़ने के बाद वर्ष 2014 में लॉन्च किया था। वे इसकी ब्रैंड एम्बेसडर बनने के साथ इसके विज्ञापन तक पर ध्यान दे रही हैं। सेरेना विलियम्स ने भी इस एप में निवेश किया है। इससे पहले प्रियंका ने हॉबर्टन स्कूल ऑफ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में भी 8.2 मिलियन डॉलर निवेश किया था। यहां वे बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में हैं। यही नहीं प्रियंका पर्पल पेबल प्रिक्चर्स नाम से प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। 2013 में शुरू हुआ यह प्रोडक्शन हाउस शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान आदि के प्रोडक्शन हाउस से काफी अलग है। यह क्षेत्रीय सिनेमा पर ज्यादा जोर देता है। इस साल पर्पल पेबल पिक्चर्स 9 फिल्में रिलीज करेगी। ये नेटफ्लिक्स के लिए भी इस वर्ष सीरीज बनाएगी।
प्रियंका को भले ही अमेरिका में पहचान टीवी सीरीज क्वान्टिको से मिली हो लेकिन अमेरिका में उनकी शुरुआत अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर जिमी आयोवीन के साथ हुई थी। प्रियंका के पहले यूएस सिंगल गाने 'इन माय सिटीalt39 को जिमी ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद वर्ष 2013 में उनका दूसरा सिंगल 'एग्जॉटिकalt39 पिटबुल के साथ आया। क्वान्टिको में काम मिलने से पहले वे गेस कंपनी की ब्रैंड एम्बेस्डर भी रहीं। वे अब तक तीन हॉलीवुड फिल्मों में काम चुकी हैं। हॉलीवुड में जाना पहचाना नाम बनने के बाद 2016 में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अब तक 6 हाॅलीवुड फिल्मों में काम करने से इंकार कर चुकी हैं। वे अपनी फिल्में बेहद सतर्कता से चुन रही हैं। फिल्में करने के अलावा वे मेट गाला जैसे बड़े ईवेंट का हिस्सा भी बन रही हैं। वे दो बार मशहूर 'द एलन शोalt39 में भी आ चुकी हैं। फोर्ब्स के अनुसार प्रियंका ने 1 जून 2016 से लेकर 1 जून 2017 तक 10 मिलियन डॉलर कमाई की थी।
आगे क्या करेंगी : प्रियंका अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंकalt39 पर काम कर रही हैं। इसकी निर्देशक शोनाली बोस हैं। यह फिल्म इसी वर्ष अक्टूबर में रिलीज होगी। वहीं हॉलीवुड में उनकी अगली फिल्म काउब्वॉय निंजा वाइकिंग्स है। इसमें उनके साथ क्रिस प्रैट हैं।
2016 में टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में रहीं।
विदेश में क्या किया
2012 में पहला गाना 'इन माय सिटी' आया। 2013 में रैपर पिटबुल के साथ दूसरा गाना 'एग्जॉटिकalt39 आया। 2015 में क्वांटिको शो आया। 2016 में पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की।
बेवॉच के अलावा 'अ किड लाइक जेकalt39 और 'इजंट इट रोमांटिकalt39 फिल्म भी आ चुकी है

Have something to say? Post your comment
 
 
More Entertainment News
सलमान खान फायरिंग केस: दिल्ली क्राइम ब्रांच मुंबई पहुंची, आरोपियों से करेगी पूछताछ सलमान के घर शूटिंग के आरोपी सागर पाल के भाई सोनू से भी पूछताछ हुई सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली जिम्मेदारी Oscars 2024: 'द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर' को सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की उम्र में निधन
मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी बने 'बिग बॉस 17' के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 50 लाख रुपये-चमचमाती गाड़ी
टॉप 3 से बाहर 'TV की बहू' अंकिता लोखंडे, नहीं लेकर जा पाईं ट्रॉफी, फैन्स निराश विनर बनने से चूके अरुण