COURTESY NBT SEP 21
उत्तराखंड की मंत्री बोलीं- गाय ऑक्सिजन लेती भी है, छोड़ती भी है
nटीएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर बहस जारी है। बुधवार को प्रदेश की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा में इससे जुड़ा बिल पेश किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी (विपक्ष और सत्ता) गाय के महत्व से वाकिफ हैं। न सिर्फ भारत, बल्कि दूसरे देशों में इसका सम्मान किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि गाय एकमात्र ऐसा जीव है, जो ऑक्सिजन सांस लेती भी है और छोड़ती भी है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया गया है। विधानसभा में यह बिल पास हो गया है और अब इसे केंद्र के पास अप्रूवल के लिए बढ़ाया गया है। रेखा आर्य ने कहा, ‘धार्मिक ग्रन्थों में भी हमें गाय का उल्लेख मिलता है और कहा जाता है कि इसके शरीर में 33 करोड़ देवताओं और देवताओं का वास होता है। अगर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिल जाता है तो इनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि गोवध बंद हो सके।’