भिवानी:श्रावण की महाशिव रात्रि पर छोटी कांशी बम-बम के नारों से गुंजायमान हो उठी। मंदिरों सजया गया और भक्तों ने भगवान शिव को गंगाजल से अभिषेक किया। हरिद्वार से कावड़ जाने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में बड़ी धुमधाम से कावड़ चढा कर पूजा अर्चना की। दूसरी ओर करीब 78 वर्षिय शिव भक्त श्रीमती कैलाशवती ने इस बार भी सवा क्विंटल दुध से भगवान शिव का अभिषेक किया। वें पिछले 32 सालों से भगवान शिव का दुज्ध अभिषेक करती आ रही है। पिछले पांच सालों से वो सवा क्विंटल दुध से भगवान शिव का अभिषेक कर रही है। कैलाशवती द्वारा किए जाने वाले दुज्ध अभिषेक के अवसर पर कुलदीप गोयल, संदीप कुमार, प्रदीप गोयल, सुरक्षा वर्मा, सीमा गोयल, ललिता गोयल, पूजा गोयल, धर्मबीर मेहता, प्रेम मौसी, सरोज मेहता, डाक्टर महाबीर और पवन कुमार मेहता ने भी मिल कर शिव पूजा की। कैलाशवती ने बताया कि शिव युग देवता है, जो भक्तों का का कलयुग में कल्याण करते हैं। शिव कृपा से मनुष्य केा जीवन ही बदल जाता है। उन्होने कहा कि विश्व में अशांति का एक बड़ा कारण मनुष्य का धर्म से दूर होना भी है। शिव अभिषेक के दुध के बारे में कुलदीप गोयल ने बताया कि इस दुध को बहाया नहीं जाता। शिव अभिषेक के समय ही दुध को बर्तनों में इकठा कर लिया जाता है। अभिषेक से प्रसाद बने इस दुध को श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है। यी प्रसाद पाने को दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं।