Friday, May 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है फैसलातमिलनाडु: चेंगलपट्टू में बस और लॉरी की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 15 घायलनोएडा: तेज रफ्तार BMW कार ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायलAAP विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में उनके घर पहुंची नोएडा पुलिस 140 सीटों के लिए भी तरसेगी भारतीय जनता पार्टी- अखिलेश यादवप्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालकाला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिलटोक्यो ओलंपिक के बाद पहली बार नेशनल खेलेंगे नीरज चोपड़ा
Haryana

चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति

April 30, 2024 03:16 PM

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों  राजनीतिक पार्टियों को चुनाव प्रचार के समय रोड शोचुनाव रैलियों के लिए जनसाधारण को असुविधा  हो इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि केवल चुनाव प्रचार के लिए दोपहिया वाहनों का उपयोग यातायात नियमों के अनुसार ही करना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की अनुमति नहीं होगी। सभी बड़े वाहनों के काफिलों में यदि कोई केंद्रीय मंत्रीराज्य का मंत्री या अन्य विशेष व्यक्ति शामिल है तो काफिलों को 10 वाहनों में तोड़ा जाएगा और दूसरे काफिले में कम से कम 100 मीटर का  फासला होगा।


श्री अग्रवाल ने कहा कि एक बाइक पर एक से डेढ़ फीट के झंडे को साथ लेकर चलने की अनुमति होगी। रोड शो के समय जनसाधारण की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाएगा और आधी सड़क पर आवाजाही की अनुमति होगी। रोड शो में पशुओं  स्कूल वर्दी में बच्चों को शामिल करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। रोड़ शो के दौरान पटाखे फोड़ने  हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। 

 

रात 10 से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध

 

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक मंचों पर या वाहनों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर रात 10 से प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी हर प्रकार के चुनाव प्रचार पर निगरानी रखेंगे और आयोग को रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से सूचित करेंगे।


 
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं चुनाव आइकन


श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा का मतदाता राजनैतिक रूप से जागरूक है फिर भी आयोग ने भी गैर राजनैतिक विभूतियों को चुनाव का आइकन बनाया है। संयोग से फिल्म अभिनेता राजकुमार राव जो कि राष्ट्रीय आइकन हैं वे मूल रूप से हरियाणा से हैं और ओलंपियन सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा भी हरियाणा के रहने वाले हैं। इसी प्रकार फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना का संबंध से हरियाणा है। उन्होने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिलों का चुनाव आइकन बनाए। उनका मतदान केंद्रों पर कट आउट  सेल्फी प्वाइंट भी बनाए। इसके अलावा पहली बार मतदान कर रहे युवाओं को चुनाव का पर्व-देश का गर्व के बारे भी जानकारी दें। स्वीप कार्यक्रमों के तहत पेंटिंगस्लोगनप्रश्नोत्तरी इत्यादि की प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं और प्रतिभागियों को सम्मानित करें।  
 
गायक राहुल फैजलपुरिया को भी गुरुग्राम का बनाया गया है आइकॉन


श्री अग्रवाल ने बताया कि हरियाणवी गायक राहुल फैजलपुरिया को गुरुग्राम का चुनाव आईकान बनाया है। इससे पहले एशियाई गेम्स 2023 में निशानेबाज़ी में स्वर्ण पदक विजेता पलक को झज्जर जिले के लिए, 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाज़ी में रजत पदक विजेता आदर्श सिंह को फरीदाबाद जिले  के लिए , 19वें सीनियर पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुमन देवी  भोपाल में हुई नेशनल स्कूल गेम्स  में  राज्य की टीम की खिलाडी याशिका को पानीपत जिले  के लिए  तथा 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाज़ी में रजत पदक विजेता सरबजोत सिंह को अंबाला जिले  के लिए  आइकॉन बनाया गया है।  इसी प्रकार विश्व चैंपियन में स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान सोनम मलिक को सोनीपत जिले  के लिएओलम्पिक हॉकी ख़िलाड़ी सुरिंदर कौर को कुरुक्षेत्र जिले  के लिए  तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गायकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान फतेहाबाद के लिए जिला चुनाव आइकॉन बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
काला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिल
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक हरियाणा में गत चार माह में बढ़े 3 लाख 53 हज़ार से अधिक मतदाता
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित
अम्बाला:पी. के आर जैन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के आयोजन के उपलक्ष में प्रेप सैक्शन के छात्रों की माताओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हरियाणा के कुरूक्षेत्र में प्रचार करेंगे शोधार्थी अपने शोध के विषय और क्षेत्र बारे गहरी समझ विकसित करें : कुलपति चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने के साथ विकास की गति तय करने का चुनाव : नायब सैनी कांग्रेस बापू-बेटा की पार्टी, कांग्रेस राज में खुलेआम नौकरियों की बोलियां लगती थी : मनोहर लाल