Friday, May 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है फैसलातमिलनाडु: चेंगलपट्टू में बस और लॉरी की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 15 घायलनोएडा: तेज रफ्तार BMW कार ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायलAAP विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में उनके घर पहुंची नोएडा पुलिस 140 सीटों के लिए भी तरसेगी भारतीय जनता पार्टी- अखिलेश यादवप्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालकाला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिलटोक्यो ओलंपिक के बाद पहली बार नेशनल खेलेंगे नीरज चोपड़ा
Haryana

कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल

April 27, 2024 06:30 PM

लोकसभा मिशन 2024 को फतह करने में भाजपा के सियासी दिग्गज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मैदान में उतरे हुए हैं। दोनों दिग्गज नेताओं का फोकस हरियाणा से विपक्ष का सुपड़ा साफ करना है। चुनावों की घोषणों के बाद से ही सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ताबड़तोड़ रैलियां करके चुनाव को एकतरफा ले जाने में लगे हैं। दोनों दिग्गज नेताओं का लक्ष्य जल्दी से जल्दी 90 की 90 विधानसभाओं में रैलियां संपन्न कर लेना है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश मीडिया सह- प्रमुख शमशेर खरक ने बताया कि सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल 40 के लगभग रैलियां कर चुके हैं। भाजपा ने अभी 2 मई तक का शैड्यूल जारी किया है जिसमें मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हर रोज चार से पांच रैलियां करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे रादौर विधानसभा और सायं 5 बजे पंचकूला विधानसभा में विजय संकल्प रैली करेंगे।  29 अप्रैल को मुख्यमंत्री 10 बजे गुरुग्राम में लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह यादव का नामांकन करवाएंगे, वहीं 1 मई को प्रातः 10 बजे अंबाला में श्रीमती बन्तो कटारिया का नामांकन करवाएंगे।  2 बजे पुण्डरी विधानसभा में विजय संकल्प रैली करेंगे। 2 मई को 10 बजे मुख्यमंत्री श्री सैनी थानेसर में कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल का नामांकन करवाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे गढ़ी-सांपला किलोई, 3 बजे राई विधानसभा में रैलियां करेंगे। इसी तरह 29 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आदमपुर, 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे चरखी दादरी, 2 बजे तोशाम और 3.30 बजे असंध विधानसभा में रोड शो करेंगे। 1 मई को 11 बजे सफीदो, सायं 4 बजे पटौदी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
काला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिल
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक हरियाणा में गत चार माह में बढ़े 3 लाख 53 हज़ार से अधिक मतदाता
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित
अम्बाला:पी. के आर जैन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के आयोजन के उपलक्ष में प्रेप सैक्शन के छात्रों की माताओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हरियाणा के कुरूक्षेत्र में प्रचार करेंगे शोधार्थी अपने शोध के विषय और क्षेत्र बारे गहरी समझ विकसित करें : कुलपति चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने के साथ विकास की गति तय करने का चुनाव : नायब सैनी कांग्रेस बापू-बेटा की पार्टी, कांग्रेस राज में खुलेआम नौकरियों की बोलियां लगती थी : मनोहर लाल